
अमेरिका में 62वीं स्ट्रीट रोड न्यूयॉर्क अमेरिका का नाम डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर रखा गया
स्ट्रीट रोड का उदघाटन आप विधायक कुलवंत सिंह ने किया
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता): भारत के संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर दुनिया मे किसी नाम के मोहताज नही है, अंबेडकर साहिब की काबिलियत का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। भारतवासियों के लिए गौरव की बात है कि श्री गुरु रविदास सभा और बेगमपुरा कल्चरल सोसाइटी ने 60वीं और 62वीं स्ट्रीट रोड न्यूयॉर्क अमेरिका का नाम डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम पर रखा गया। इसका उद्घाटन मोहाली विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक कुलवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पूरे पंजाब में विकास कार्यों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं सरदार भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं, वहीं वो संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी के अपने भाषणों में अनेक उदाहरण देते हैं।





















