
अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर आज अमेरिका पहुंच गये है। वे आज और कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भारत की अध्यक्षता में चल रहे दो उच्च-स्तरीय मंत्रिस्तरीय हस्ताक्षर कार्यक्रमों की अध्यक्षता करने के लिए दो दिवसीय यात्रा के लिए आज अमेरिका पहुंचे।





















