
अमेरिका के पहले पगड़ी वाले सिख अफसर के हत्यारे को मौत की सजा
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पहले पगड़ीधारी सिख पुलिस अफसर की वर्ष 2019 में हत्या मामले मे अमेरिकी अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। बता दें कि, पुलिस अफसर संदीप धालीवाल दस सालों से हेरिस काउंटी शैरिफ आफिस में तैनात थे। वह पहले सिख पुलिस अफसर थे जिन्हें वर्ष 2015 में यूनिफार्म में पगड़ी पहनने और दाढ़ी रखने की अनुमति मिली थी।कोर्ट के इस फैसले पर हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज ने ट्वीट किया, जूरी सदस्यों ने रॉबर्ट सोलिस को मौत की सजा सुनाई। हम बहुत आभारी हैं कि आखिरकार न्याय मिल गया।























