
अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में भीषण गोलीबारी
युवक ने उतारा इतने लोगो को मौत के घाट
चंडीगढ़, 25 मई (विश्व वार्ता) अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां एक प्राइमरी स्कूल में एक 18 साल के युवक ने 18 छात्रों समेत 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी घटना की जानकारी टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने दी है। ये वही गवर्नर हैं जिन्होंने सात साल पहले बंदूकों की खरीद का समर्थन करते हुए लोगों से ज्यादा बंदूकें खरीदने की अपील की थी।






















