
अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या
परिवार में छाया मातम
चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (विश्ववार्ता) अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के सभी सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें एक 8 माह की बच्ची भी शामिल है। मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि 3 अक्टूबर को साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से एक ही परिवार के चार लोगों का अपहरण कर लिया गया था. अमेरिका में परिवार का अपना परिवहन व्यवसाय है। जिसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। हालांकि इस संबंधी अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। मर्सिड शैरिफ अधिकारियों ने अगवा की गई 8 माह की बच्ची, उसकी मां, पिता और ताया की मौत की पुष्टि की है।
यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है. जसदीप सिंह (36), उनकी पत्नी जसलीन कौर (27) और बेटी आरोही (8) और उनके भाई अमनदीप सिंह (39) का सोमवार को मर्सिड काउंटी से अपहरण कर लिया गया था। कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है. पता चला है कि आरोपी ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। अब उसकी भी हालत नाजुक है। पुलिस को मामले की अगुवाई जसदीप का एटीएम था। इससे पहले सोमवार को कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारियों ने मर्सिड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में आग लगने के बाद अमनदीप सिंह के ट्रक को बरामद किया था। पुलिस ने संदेह जताया है कि अपहरणकर्ताओं ने आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की है. मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा कि चारों के शव बुधवार शाम इंडियाना रोड और हचिंसन रोड के पास एक पार्क में पाए गए। पुलिस के मुताबिक बाग में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने पहले पुलिस को सूचना दी। चारों को गोली मार दी गई।























