अमेरिका और मिस्र की ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत लौटे PM मोदी
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 दिवसीय यूएस और मिस्र के दौरे के बाद भारत लौटे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहें। अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।
मोदी ने राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ बातचीत की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों ने अपने रिश्ते को ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाया।