
अमृ़तसर जिले मे घर मे घुसकर चोरो ने वृद्ध महिला का किया कत्ल
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता):अमृतसर जिले के रंजीत एवेन्यू स्थित सी ब्लाक की गली चक्की में रहने वाली एक वृद्ध महिला की कुछ लोगों ने देर रात घर में घुसकर हत्या कर दी। उधर, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं। जल्द हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे चार से पांच हो सकते हैं।





















