
अमृतसर से दुखद खबर: भयानक सडक़ हादसा, इतने लोगों की मौत
चंडीगढ, 2 जनवरी (विश्ववर्ता) पंजाब के अमृतसर जिले मे नये साल के पहले ही दिन एक भयानक सडक़ हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा अमृतसर के अटारी रोड पर हुआ। जिसमें तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। वहीं सभी मृतकों और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





















