अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता) अमृतसर के छेहरटा से पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने 2 गैंगस्टर गिरफतार किए. इस घटना को लेकर अमृतसर के कमिश्नर पुलिस जसकरन सिंह ने बाताया आरोपियों पर 307 के मुकदमे दर्ज हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर के दोनों बदमाशो को गिरफ्तार किया है और इनसे 5 हथिायार बरामद हुए हैं.इस मामले को लेकर सी.पी. ने जानकारी देते हुए बताया कि काबू किए गए गैंगस्टर इनोवा गाड़ी में आए थे और उनसे 5 पिस्तौल बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।






















