
अमृतसर दरबार साहिब मे सजदा हुए दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन
चंडीगढ़, 29 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर दरबार साहिब में आज दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ सजदा होने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेका। आज अल्लू अर्जुन की पत्नी का जन्मदिन है। यही वजह है कि वह पूरे परिवार के साथ वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे।





















