
अमूल ने महाशिवरात्रि के अवसर पर दिया बडा झटका
दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्व वार्ता) आम आदमी की जेब फिर से ढिली होने जा रही है। लोकप्रिय ब्रांड अमूल ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगा। मूल्य वृद्धि के बाद अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर होगी।






















