
अमूल ने दिया ग्राहकों को झटका
आज से नई कीमतें लागू की जाएंगी
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्व वार्ता) आम आदमी की जेब फिर से ढिली होने जा रही है। लोकप्रिय ब्रांड अमूल ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगा। मूल्य वृद्धि के बाद अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर होगी।





















