सभी को घोषित किया कंटेनमेंट जोन

मुंबई 12 जुलाई – कोरोना वायरस ने अब बॉलीवुड में अपना कहर तेज कर दिया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कोरोना वायरस के एक-दो मामले की सामने आए थे लेकिन मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके पूरे परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) को कोरोना वायरस ने अपनी जद में ले लिया है। वहीं इस खबर ने हर किसी को हिलकर रख दिया है। फिलहाल अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नानवती अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं अमिताभ बच्चन के घर जलसा सहित अन्य घरों को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सेनिटाइज करके सील कर दिया है। न्यूज एंजेसी एएनआई की खबर के अनुसार बीएमसी ने अमिताभ बच्चन के घरों को सेनिटाइज करके घर के गेट के बाहर कंटेनमेंट जोन का बैन लगा दिया है। बच्चन परिवार के मुंबई में चारों बंगले प्रतीक्षा, वत्स, जलसा और जनक हैं जिन्हें सेनिटाइज करके सील कर दिया गया है। साथ ही बंगले में काम करने वाले 30 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट किया गया है।बच्चन परिवार के सभी सदस्यों में केवल जय बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले ऐश्वर्या, आराध्या और जया की शुरुआती रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन अब दूसरी रिपोर्ट में ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते फैंस काफी परेशान हैं।






















