
अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब निवासियों को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई
लोगों को ग्रीन और सुरक्षित दीवाली मनाने का न्योता
चंडीगढ़, 24 अक्तूबरःपंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, आवास निर्माण और शहरी विकास और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने राज्य निवासियों और पत्रकार भाईचारे को रौशनियों के पवित्र त्योहार-दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की पूर्व संध्या पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं हैं।
लोगों को जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर इस त्योहार को रिवायती ढंग और धूमधाम के साथ मनाने की अपील करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘‘ईश्वर करे, यह दीवाली और बंदी छोड़ दिवस लोगों के जीवन को खुशियों और प्रसन्नताओं के साथ भर दे और सभी के लिए तंदुरुस्ती भरा और ख़ुशहाल भविष्य लेकर आए।’’
अपने संदेश में उन्होंने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि यह पवित्र दिवस शान्ति और ख़ुशहाली के साथ-साथ भाईचारक सांझ की जड़ों को और मज़बूती प्रदान करे जिससे रंगला पंजाब की सृजना करने के संकल्प को व्यवहारिक रूप दिया जा सके।
लोगों को इस पवित्र त्योहार को ज़िम्मेदारी के साथ मनाने के लिए प्रेरित करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि धरती को प्रदूषण से बचाने के लिए पटाख़े चलाने से गुरेज़ किया जाये। उन्होंने अपील की कि आओ, इस बार साफ़-सुथरी, ग्रीन और सुरक्षित दीवाली मनाएं।
————-





















