
अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष हुईं पेश
चंडीगढ, 27 जून: ( विश्ववार्ता) आज जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के समक्ष पेश हुई थीं। बता दें कि इससे पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 36 वर्षीय अभिनेत्री से एजेंसी दो-तीन बार पूछताछ कर चुकी है।






















