
दिल्ली 31 मार्च (विश्ववार्ता): ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्टर एजाज खान को हिरासत में ले लिया। खान को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, एजेंसी ने ड्रग्स सिलसिले में मुंबई के दो ठिकानों पर छापेमारी भी की है।
एक्टर एजाज खान का नाम तब सामने आया था, जब एनसीबी ने ड्रग्स पैडलर शादाब बटाटा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद, जैसे ही एजाज राजस्थान से मुंबई पहुंचे, वैसे ही एनसीबी की एक टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया।





















