अब CBI करेगी सोनाली फोगाट हत्याकांड की जांच
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) गोवा सरकार ने सोनाली फोगाट की हत्या की जांच सीबीआई से हैंडओवर करने का फैसला लिया है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि सोनाली के परिजनों और लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए हम इस मामले को सीबाआई को सौंप रहे हैं। इसलिए आज हम यह केस सीबीआई को हैंडओवर कर देगें. मैं खुद गृह मंत्री को आज चिट्ठी लिख कर, इस केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश करूंगा.’
























