
अब हरियाणा मे लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया साफ
दीवार पर लिखा कि ‘G20 पंजाब भारत का हिस्सा नहीं’
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के बाद अब हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए। दीवार पर लिखा कि ‘G20 पंजाब भारत का हिस्सा नहीं’। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर भी कुछ इस तरह के नारे देखने को मिले थे। ऐसें में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं पूरे मामले में कुरुक्षेत्र की रेलवे पुलिस द्वारा चुप्पी साधना भी सुरक्षा को लेकर बड़ा सावाल है। पुलिस बल और रेलवे के अधिकारियों द्वारा आनन-फानन में पेंटर को बुलाया गया। दीवार पर लिखे हुए नारे को मिटाया जा रहा है। इस मामले के बाद पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर गुप्तचर विभाग और IB भी पहुंची है।























