
अब हरियाणा में भी लागू होगी EV पॉलिसी
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता)अब हरियाणा सरकार ने भी EV पॉलिसी पर फोकस कर दिया है। CM मनोहर लाल के निर्देश पर राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने ‘हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2022’ नोटिफाई कर दी है। इस पॉलिसी से राज्य में बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक-वाहनों की ‘सेल-स्पीड’ बढ़ने की पूरी उम्मीद है। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के लिए विशेष छूट का बोनांजा बनाया गया है, सीएम मनोहर लाल का कहना है कि ‘हरियाणा इलेक्ट्रिक-व्हीकल पॉलिसी-2022’ का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित करने में योगदान देना भी है। हम चाहते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के निर्माण के लिए हरियाणा प्रदेश वैश्विक केंद्र बने ताकि यहां अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हों।





















