
अब सभी ATM से बिना कार्ड निकाल सकेंगे पैसे
RBI ने लागू किया नया नियम
जानिए क्या है ये सिस्टम?
चंडीगढ, 22 मई (विश्व वार्ता) अब आप किसी भी बैंक एटीएम से बिना कार्ड के पैसा निकाल पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बिना कार्ड के किसी भी ATM से पैसे निकालने को लेकर नया नियम जारी किया है। इस फैसिलिटी से बिना कार्ड के किसी भी ATM से पैसे निकाले जा सकेंगे। इसके लिए सिर्फ UPI की जरूरत होगी।।
कैसे काम करेगा ये सिस्टम ?
मोबाइल और इंटरनेट बैकिंग के साथ सेविंग अकाउंट होल्डर्स को यह सुविधा रहेगी। कुछ बैंकों ने इस सुविधा की अनुमति दी है। बैंक की तरफ से लगाए गए कार्डलेस एटीएम में जाकर मोबाइल पर रिसीव हुए कोड को बस लिखना होगा। इस तरह की लेने-देन की सीमा 5 हजार से 10 हजार रुपये है।






















