
अब राजधानी दिल्ली मे सिख फॉर जस्टिस की तरफ से मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर लिखे गये खालिस्तान के नारे
जी-20 समिट से पहले माहौल बिगाडने की साजिश
पीएम मोदी ने दिल्ली वासियों से माफी मांगी
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) सिख फॉर जस्टिस द्वारा अब की बार देश की राजधानी दिल्ली मे माहौल व दिल्ली वासियों के मनों मे दहशत पैदा करने के लिए दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं। इन दीवारों पर कहीं ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ लिखा गया है तो कहीं लिखा गया है- ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान…’ इसके अलावा ‘मोदी भारत नरसंहार’ की बात भी लिखी गई है। बतां दे कि कुछ मे ही जी-20 शिखर सम्मेलन होना है उसको देखते हुए यह साजिश रची गई है।
मामले में कार्रवाई की जा रही है। खालिस्तान के नारे दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जा रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले पंजाब में कई बार खालिस्तानी नारे लगते और लिखे देखे गए हैं लेकिन अब देश की राजधानी दिल्ली तक इन नारों की तस्वीर देखने को मिल रही है।
वही आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 समिट को लेकर दिल्ली वासियों से माफी भी मांगी है। दरअसल, पीएम मोदी ने कहा कि त्र20 के लिए दिल्ली के नागरिकों को अधिक जिम्मेदारी मिल गई है… विदेश से बहुत सारे मेहमान आएंगे… 5-15 सितंबर तक उन्हें बहुत असुविधा होगी, ट्रैफिक की व्यवस्थाएं बदल जाएंगी, उन्हें कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा। लेकिन ये मेहमान हम सबके हैं, हमें थोड़ी तकलीफ उठानी होगी, क्योंकि कुछ चीजें जरूरी होती हैं। हमें मिलकर सहयोग देना ही होगा और मैं इसके लिए पहले से माफी भी मांगता हूं। बता दें कि, पिछले साल दिसम्बर में भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिली थी।























