
अबोहर रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा
पंजाब सीएम के बयान पर किया पलटवार
कहा पंजाब में भाजपा को सेवा करने का मौका दीजिए: पीएम मोदी
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब का चुनावी मैदान पूरी तरह से सज गया है। आज अबोहर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा किांग्रेस ने हमेशा किसानों को धोखा दिया है। कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है। यहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, जिस पर दिल्ली का परिवार उनके साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, वो पूरे देश ने देखा।
इस दौरान पीएम ने कहा कि भाजपा पूरे समर्पित भाव से पंजाब के लोगों के सामने सुरक्षा और विकास का संकल्प लेकर आई है।























