
अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद हरियाणा मे इस दवा कंपनी पर बडी कार्रवाई
दवा निर्माता कंपनी के गेट पर नोटिस चस्पा, आयात पर रोक लगी
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता):अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली स्थित दवा निर्माता कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल पर शिकंजा कसा जाने लगा है। सके कंपनी के गेट पर मेडिसन कंट्रोल एजेंसी (एमसीए), गांबिया की तरफ से भी नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कफ सिरप बनाने वाली मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्रवाई हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा गया है कि इन दवाओं के निर्माण में प्रयुक्त साल्ट मिश्रण तय मानकों के अनुसार नहीं हुआ।





















