
अफीम को जूतो मेे छिपाकर भेजा जा रहा था विदेश
इस तरह बरामद की अफीम
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के गुरुग्राम में अमेरिकी कोरियर कंपनी डीएचएल के माध्यम से जूतों में छिपाकर अमेरिका भेजी जा रही 155 ग्राम अफीम बरामद की गई है। कूरियर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र ने नारकोटिक्स विभाग को दी। उनकी सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध पैकेट खोलकर चेक किया गया तो उसमें एक लोवर, एक टी-शर्ट, दो जोड़ी चमड़े के काले जूते व एक जोड़ी ब्राउन जूते मिले। जांच में पता चला कि चंडीगढ़ के फतेहपुर साहिब निवासी हरदीप सिंह ने चंडीगढ़ से यह कोरियर बुक कराया था।





















