
अपनी मांगो को लेकर चंडीगढ़ में डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन
मरीज डाक्टरों की हडताल से दर दर की ठोकरें खाते हुए
चंडीगढ,13 सितंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल के 240 डॉक्टर हड़ताल पर हैं। आज उनकी हड़ताल का दूसरा दिन है। मंगलवार को प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म करने की अपील की गई थी, लेकिन डॉक्टरों पर उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजो को परेशानियों का सामना करना पडा है।





















