
अपनी मांगों को लेकर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
रुकते-थमते ऑफिस पहुंचे लोग, नोएडा बॉर्डर पर भारी जाम
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा जाम; धारा 144 लागू
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) अपनी मांगों को लेकर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। ऐसे में नोएडा, गाजियाबाद के बॉर्डर पर सुबह से ही ट्रैफिक जाम लगना होना शुरू हो गया है। दिल्ली से नोएडा आने वाली सड़क पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों की महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली की तरफ आगे बढऩे की योजना है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने के रास्तों पर आज भीषण ट्रैफिक जाम हो सकता है। उधर दिल्ली में किसानों के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक नोएडा ने डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के कर्मचाारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन हेल्पलाइन नं0-9971009001 जारी किया गया है। किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वहीं, नोएडा और ग्रेनो में आज से धारा-144 लागू कर दी गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। नोएडा और दिल्ली में कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।डीआइजी, अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना ने कहा, ‘धारा 144 लागू कर दी गई है और सभी सीमाओं को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सभी सीमाओं पर भारी सुरक्षा तैनाती की गई है। लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है। सुरक्षा है।” बढ़ा दिया गया है। हम किसानों से बातचीत कर रहे हैं, सभी वाहनों की जांच की जा रही है।’þ
किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दिल्ली से नोएडा आने वाले लोग रुकते थमते ऑफिस पहुंचे। वहीं गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लोग भी यूपी गेट और एनएच-9 में जाम से जूझते नजर आए। गाजियाबाद में जीटी रोड और मोहन नगर रोड पर ट्रैफिक काफी स्लो है। उधर नोएडा 62 से सेक्टर-18 की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी सुबह से ट्रैफिक रुक-रुक कर आगे बढ़ गया है। किसानों के दिल्ली में प्रवेश के चलते बॉर्डर एरिया में दिल्ली पुलिस की बेरेकेडिंग के चलते ट्रैफिक प्रभावित, जीटी रोड, यूपी गेट, महाराजपुर और ज्ञानी बॉर्डर की तरफ सुबह से जाम में वाहन फंस रहे। इंदिरापुरम के इंटर्नल रास्तों पर भी ट्रैफिक का दबाव रहा। गौर चौराहे पर ट्रैफिक में लोग फंसे रहे।























