
अनुसूचित जाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी को मिली पदोन्नति
चंडीगढ़, 27 अप्रैल: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी को बतौर सहायक निदेशक के तौर पर पदोन्नति दे दी गई है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आयोग के सदस्य श्री ज्ञान चंद दिवाली ने बताया कि निदेशक, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी निशान चंद द्वारा आयोग को शिकायत की गई थी कि उनके विभाग में सहायक निदेशक (बैलिस्टिक) और सहायक निदेशक (भौतिक विज्ञान) के दो पद क्रमवार वर्ष 2007 और 2008 से खाली पड़े हैं। यह दोनों पद रिज़र्व कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं, परंतु इसके बावजूद उनको बनती पदोन्नति नहीं दी गई।
आयोग द्वारा इस मामले की गहराई से पड़ताल करने के उपरांत पाया गया कि शिकायत नियमों के अनुसार बिल्कुल दुरुस्त पाई गई है। इसे ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा सम्बन्धित विभाग को शिकायतकर्ता को बनती पदोन्नति देने के लिए आदेश दिए गए। आयोग की सिफ़ारिश को ध्यान में रखते हुए गृह मामले एवं न्याय विभाग (गृह-2 शाखा) द्वारा 25 अप्रैल, 2022 को शिकायतकर्ता को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति दे दी गई है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















