
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को अपनी पहली कश्मीर यात्रा के दौरान श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कई स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वीरवार को होने वाली जम्मू-कश्मीर बोर्ड, कश्मीर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
पीएम मोदी दोपहर 12 बजे बख्शी स्टेडियम में रैली के दौरान ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे





















