अनमोल गगन मान ने मशहूर पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा के निधन पर दुख प्रकट किया
चंडीगढ़, 26 जुलाई:पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अनमोल गगन मान ने बुधवार को लोकप्रिय और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वह 70 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए है।
अनमोल गगन मान ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुरिंदर छिंदा एक बेमिसाल गायक थे, जिन्होंने अपनी बुलंद आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों में बेमिसाल जगह बनाई। वह अपने मधुर और सदाबहार गानों के जरिए हमेशा अपने सुनने वालो के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके जाने से पंजाबी गायकी को अपूरणीय क्षति हुई है।
मंत्री अनमोल गगन मान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा ने आज सुबह लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था।























