
अनमोल गगन मान द्वारा गाँव अभीपुर में खनन स्थल का औचक निरीक्षण
कहा, अवैध खनन करने वाले चाहे कितने भी रसूख वाले क्यों ना हों दोषी पाए जाने पर होगी सख़्त कार्रवाई
चंडीगढ़, 29 नवंबर: कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा आज जि़ला एस.ए.एस नगर के विधान सभा क्षेत्र खरड़ के गाँव अभीपुर में खनन स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर खनन स्थल में विभिन्न स्थानों पर ताज़ा खनन के संकेत मिले हैं, जिस पर मंत्री द्वारा सख़्त नोटिस लेते हुए खनन विभाग के अधिकारियों को इस खनन सम्बन्धी जाँच-पड़ताल करने और दोषी पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।
अधिक जानकारी देते हुए मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि उनको ख़बर मिली थी कि गाँव अभीपुर में अवैध खनन का काम चल रहा है, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए खनन अधिकारी और पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर खनन स्थल का निरीक्षण किया, उन्होंने बताया कि इस मौके पर खनन स्थल से संबंधित कुछ मशीनरी पाई गई और ताज़ा खनन के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी खनन विभाग के अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट तैयार करके पेश करने के लिए हिदायत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानून के अनुसार सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को साफ़-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वाले दोषी चाहे कितने भी रसूख वाले क्यों ना हों, उनको कानून के दायरे में लाकर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी अवैध खनन में शामिल पाया जाता है तो उसके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा।
इस मौके पर खनन विभाग के ऐक्सियन राजिन्दर घई, एस.डी.ओ जीवनजोत सिंह, माजरी के नायब तहसीलदार मनीष कुमार सोल, जे.ई. हरप्रीत सिंह, माजरी से एस.एच.ओ हिम्मत सिंह उपस्थित थे।
—————
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















