मेलबर्न,27 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू ) मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने धमाकेदार अंदाज में शतक ठोक दिया और भारतीय टीम को कंगारुओं पर बढ़त दिलाने में अहम रोल निभाया.दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 277 रन 5 विकेट के नुकसान पर है. रवींद्र जडेजा (40 रन) और अजिंक्य रहाणे (104 रन) क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि नाथन लियोन ने 1 विकेट झटका.