अजायब सिंह रटौल भाजपा में हुए शामिल
चंडीगढ़,13 जून (विश्व वार्ता) – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आज विधानसभा हल्का दिढ़बा से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के सीनियर नेता अजायब सिंह रटौल अपने सैकड़े साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व् पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम विशेष रूप से उपस्थित हुए। दुष्यंत गौतम ने अजायब सिंह रटौल को पार्टी का सिरोपा पहना कर उन्हें व उनके साथियों को भाजपा परिवार में शामिल करवाया। उनके साथ इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश बागा भी उपस्थित थे।























