अचानक विदेश रवाना हुए सिद्धू मूसेवाला के माता पिता
चंडीगढ 3 सिंतबर ( विश्ववार्ता) दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता सुबह अचानक विदेश चले गए. खबर है कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि उनके बेटे का कई देशों में कारोबार है और वह उसे 2 महीने में समेटने के लिए जाएंगे. हालांकि उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में बीच सडक़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है.
























