
अग्निपथ योजना को लेकर राकेश टिकैत का बडा बयान
कहा देशभर में संघर्ष किया जाएगा तेज
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) ) केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ योजना’ से पूरे देश मे बवाल मच गया है। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। इससे किसानों के बच्चे आत्महत्याएं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान पथ और अग्नि पथ एक है। इसलिए देशभर में दोनों को लेकर अब एक साथ संघर्ष किया जाएगा। किसानों के बच्चे ट्रैक्टर लेकर संघर्ष करने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि देश का नौजवान पूछ रहा है कि हम चार साल बाद कहां जाएंगे। इसके बाद का रास्ता तो बताएं।






















