
अग्निपथ योजना के विरोध मे चंडीगढ यूथ कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) अग्निपथ योजना के विरोध मे आज चंडीगढ यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन ले गई है। युवा कांग्रेस चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुवाना ने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को तत्काल प्रभाव से वापस ले।






















