

अग्निपथ को लेकर धधक रहा यूपी-बिहार
विरोध नहीं भर्ती की तैयारी करें..राजनाथ सिंह
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता)केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में तीसरे दिन प्रदर्शन उग्र हो गया है। राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर बवाल हो रहा है वहीं इस उग्र प्रदर्शन को देखते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने अभी अग्निवीरों की भर्ती के लिए उम्र सीमा दो साल बढ़ा दी गई है। युवाओं से अपील है कि वह विरोध न करें, भर्ती की तैयारी करें।





















