
अग्निपथ के विरोध में पंजाब मे उग्र हुआ प्रदर्शन
सडको पर उतरे युवा, स्टेशनो पर तोडफोड
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देेश मे बवाल मचा हुआ है। वही आज पंजाब में भी विरोध शुरू हो गया है। पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन व जालंधर की सडको पर युवको ने जोरदार प्रदर्शन किया। वही सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन के अंदर तोडफ़ोड़ की जिसके बाद पुलिस ने 10 युवकों को हिरासत में भी लिया है। प्रदर्शनकारी ट्रेनों को आग लगाने की फिराक में थे। अलग-अलग शहरों से आए हजारों युवाओं ने पीएपी चौक और नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया, जिस कारण सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























