
अक्तूबर महीना है त्यौहारों का महीना ,कुल इतने दिन बैंंको मे रहेगी छुट्टियां
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 30 सिंतबर (विश्ववार्ता) अक्टूबर महीना कल से शुरू होने वाला है जिसमे त्योहार की भरमार है । इसी कारण बैंकों में अक्टूबर के महीने में सिर्फ 15 दिन ही काम होगा। इसका मतलब यह कि 15 दिन बैंको में छुट्टियां रहेगी। इसलिए अगर आप भी अगले महीने बैंक जाने की सोच रहे है तो छुट्टियों की सूची देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिज़र्व बैंक इस बात की जानकारी देता है कि किन-किन दिनों में बैंक में छुट्टियां रहेगी।
रविवार 1 अक्टूबर में देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
8 अक्टूबर रविवार को देशभर में बंद रहेंगे बैंक।
14 अक्टूबर 2023 को महालया के कारण कोलकाता में और पूरे देश में दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
15 अक्टूबर दिन रविवार को देशभर के बैंकों में रहेगी छुट्टी।
गुवाहाटी में 18 अक्टूबर को कटि बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा/महान सप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर दिन रविवार को बैंकों में रहेगी छुट्टी।
24 अक्टूबर 2023 दशहरा के कारण हैदराबाद और इंफाल को छोडक़र पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई)/प्रबंधन दिवस पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर 2023 को लक्ष्मी पूजा और चौथे शनिवार के दिन कोलकाता समेत देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर 2023 को देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर 2023 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।























