
अकाली नेता जगमीत बराड़ को लेकर पार्टी एक्शन की तैयारी में
जगमीत बराड़ को कारण बताओ नोटिस जारी
चंडीगढ,22 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) अकाली नेता जगमीत बराड़ को लेकर पार्टी एक्शन की तैयारी में है। अकाली दल जगमीत बराड़ को कारण बताओ नोटिस जारी करते एक हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा है। जगमीत बराड़ के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी में नाराजगी पाई जा रही है, जिसके बाद हाईकमान ने एक्शन लेने का फैसला किया है। अब यह आने वाले दिनों ही पता चलेगा कि पार्टी जगमीत बराड़ के खिलाफ क्या एक्शन लेती है।





















