
अकाली दल व भाजपा में गठबंधन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का बडा बयान आया सामने
पंजाब में 1 जून को पंजाबवासी करेगे अपने मत का प्रयोग
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्ववार्ता) आगमी लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है वही आज अकाली दल व भाजपा में गठबंधन की स्थिति साफ हो दिखाई दे रही है क्योकि आज गृह मंत्री अमित शाह ने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर बडा बयान जारी किया है। उन्होने कहा कि अकाली दल से हमारी बातचीत जारी है और 2-3 दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। अगर सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति साफ हुई तो 2-3 दिन में गठबंधन संभव है। अमित शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि एनडीए के सभी सहयोगी एक मंच पर इक_ हों।
वहीं अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर ने कहा था कि अगर वो दिल्ली नहीं गए होते तो गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह का बयान बेहद अहम है। दरअसल, सुखबीर का यह बयान दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन 2.0 को लेकर है, क्योंकि किसानों की मांगों को लेकर अकाली दल ने गठबंधन तोड़ दिया है। अब मौजूदा राजनीतिक माहौल पर नजर डालें तो अकाली और बीजेपी के साथ गठबंधन हो सकता है।
गौरतलब है कि पंजाब में 1 जून को लोकसभा चुनाव होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा और अकाली दल में गठबंधन अंतिम चरण पर पहुंच चुका है लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर बात अड़ गई है। आपको बता दें 2019 में भाजपा और अकाली दल ने मिलकर चुनाव लड़ा था और इस दौरान 4 सीटों पर जीत हासिल की थी। ये भी जानकारी मिली है कि परनीत कौर पटियाला से बीजेपी टिकट से चुनाव लड़ सकती है।























