अकाली दल ने SGPC चुनाव के लिए हरजिंदर सिंह धामी को बनाया उम्मीदवार
चंडीगढ़ 4 नवंबर (विश्ववार्ता):शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने हरजिंदर सिंह धामी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। एसजीपीसी के चुनाव 9 नवंबर को होने के हैं हरजिंदर सिंह धामी को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट के जरिये की। डा. चीमा ने कहा कि एसजीपीसी के सदस्यों के साथ लंबी चर्चा के बाद पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मौजूदा एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को नौ तारीख को होने वाले एसजीपीसी के प्रधान पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।