अकाली दल ने 15 जिला प्रधानों की पहली सूची जारी की
पढ़ें प्रधानों के नामों की सूची
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में आज बदलाव करते हुए 15 जिला प्रधानों के नामों की घोषणा की है। उन्होंने नए प्रधानों से कहा है कि अपने जिले में डटकर काम करें। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे गलत कामों का विरोध करें।






















