
अंतिम वनडे मैच मे न्यूजीलैंड जीत की ओर बढता हुआ
बारिश के कारण मैच रुका
भारत को जीत के लिए निकालने होगे विकेट
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता): भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के मैदान खेला जा रहा है, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा है। जबाव मे 18 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। फिन एलेन 57 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वहीं, डेवोन कॉन्वे 51 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद हैं। बारिश के कारण मैच रुक गया है। हालांकि, मैच में न्यूजीलैंड की पकड़ काफी मजबूत है और यह टीम डकर्थ लुईस नियम के तहत आगे है, लेकिन एक वनडे मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवर होने जरूरी हैं। अगर आगे मैच नहीं हो पाता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा और कीवी टीम 1-0 से सीरीज अपने नाम करेगी।





















