
अंडमान और निकोबार द्वीप मे भूंकप के महसूस किये गये झटके
लोगो मे दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्ववार्ता) आज उस समय अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दिगलीपुर में लोगो मेा दहशत का माहौल पैदा हो गया जब भूकंप का झटका देर रात दो बजकर 52 मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दिगलीपुर से 147 किलोमीटर उत्तर में आया।





















