अंगद और नेहा धूपिया ने स्वर्ण मंदिर में मनाया बेटे का पहला जन्मदिन
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की बहू और एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बेटे गूरिक का पहला जन्मदिन अपने ससुराल अमृतसर स्थित पुश्तैनी घर में मनाया। नेहा अपने ससुर बिशन सिंह बेदी, पति अंगद बेदी और बच्चों गूरिक व मेहर के साथ अमृतसर पहुंची और गोल्डन टेंपल में माथा टेका। नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं।






















