हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज , कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववार्ता) नए साल 2024 में हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यानि की 3 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित सचिवालाय में होगी। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस बारे में जानकारी दी है। ज्ञात रहे कि, हाल ही में हरियाणा का शीतकालीन विधानसभा सत्र खत्म हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि, नए साल पर हो रही हरियाणा कैबिनेट की इस पहली मीटिंग में जनता के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।