हरचंद सिंह बरसट ने मंडी बोर्ड की दो नई बसों को दी हरी झंडी
एस.ए.एस. नगर ( मोहाली / चंडीगढ़ ) 07 मार्च, 2024 (सतीश कुमार पप्पी ) पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से जहां किसानों और आम लोगों की भलाई के लिए मंडियों में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं उन्होंने कर्मचारियों के हित में एक ओर नया कदम बढ़ाते हुए मंडी बोर्ड के प्रांगण में दो नई बसों को शामिल किया है। आज इन बसों को स. बरसट की तरफ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और सभी का मुंह मीठा करवाया। बसों को रवाना करते हुए स. बरसट ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों, आम लोगों, कर्मचारियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करना और उनके हित में काम करना है। इन बसों का मंडी बोर्ड में शामिल होना यहां के कर्मचारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
चेयरमैन ने कहा कि उपरोक्त बसें एक बढ़िया कंपनी स्वराज माज़दा लिम. की हैं और 39 सीटों वाली है। यह बसें कर्मचारियों को घर से कार्यालय तक ले जाने एंड छोड़ने की सुविधा प्रदान करती हैं। ये बसें मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय मोहाली से कुराली और दूसरी बस मुख्य कार्यालय से चंडीगढ़ के रूट के कर्मचारियों को लाने और ले जाने में सहायी होगी। इस अवसर पर इंजीनियर-इन-चीफ स. गुरदीप सिंह, चीफ इंजीनियर स. जतिंदर सिंह भंगू, चीफ इंजीनियर स. गुरिंदर सिंह चीमा, जी.एम. स्टेट और इंफोर्समेंट स. मंजीत सिंह संधू, डी.जी.एम. मार्केटिंग स. स्वर्ण सिंह, डी.जी.एम. स्टेट भजन कौर सहित समूह अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन- पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में नई बसोँ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट और साथ में अन्य अधिकारी।