विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नई जर्सी को लॉन्च
चंडीगढ,20 सितंबर (विश्ववार्ता) आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए एडिडास ने भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च की है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं। वहीं नई जर्सी में सफेत धारियों की जगह चमकीले तिरंगे को रखा गया है।
अगले महीने से भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च हुई। दरअसल, एडिडास ने वर्ल्ड कप के लिए भारत की नई जर्सी का अनावरण किया। इसमें कई बदलाव किए गए हैं। साथ ही इसमें तीन पट्टियों की जगह चमकीले तिरंगे को दिखाया गया है।