पूर्व विवेकाईट ऐसोसीएशन ने इंटर ऐलूमनी गोल्फ टूर्नामैंट करवाया
चंडीगढ़, 28 सितम्बर():
पूर्व विवेकाईट ऐसोसीएशन (विवेक हाई स्कूल के पूर्व विद्यार्थी) की तरफ से चण्डीगढ़ गोल्फ क्लब में एक इंटर ऐलूमनी गोल्फ टूर्नामैंट करवाया गया। यह टूर्नामैंट ई.वी.ए. के जनरल सचिव तरून वीर सिंह लेहल के नेतृत्व में हुआ।
इस टूर्नामैंट में छह अलग-अलग स्कूलों एस.जे.ओ.बी.ए. (सेंट जोन्स हाई स्कूल के पूर्व विद्यार्थी), ओ.वाई.ए. (यादविन्द्रा पब्लिक स्कूल के पूर्व विद्यार्थी), बी.ओ.एस.एस. (भवन विद्यालय स्कूल के पूर्व विद्यार्थी), टी.ओ.एस.एस. (सेंट स्टीफन्ज़ स्कूल के पूर्व विद्यार्थी) ओ.एस.एस.ए. (सौपिन्स स्कूल के पूर्व विद्यार्थी) और ई.वी.ए. के पूर्व विद्यार्थी भी शामिल हुए।
यह टूर्नामैंट क्रमवार 18 और 9 होल्स श्रेणी में करवायाा गया। 18 होल्स श्रेणी में ओ.वाई.ए. विजेता और ई.वी.ए. उप विजेता रहा। इसी तरह 9 होल्स श्रेणी में एस.जे.ओ.बी.ए. विजेता और टी.ओ.एस.एस. उप विजेता रहा।
ई.वी.ए. के प्रधान श्री गुरदर्शन सिंह ने कहा कि इस टूर्नामैंट ने चण्डीगढ़ के सम्मानित पूर्व विद्यार्थियों को जोडऩे के मंच के तौर पर काम किया है।