पंजाब के इस जिले मे दो सगे मासूम भाईयों की मौत से हर आंख हुई नम
अचानक हुई मौत से इलाके मे हर कोई शोक मे
चंडीगढ,18 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के विधानसभा हलका खडूर साहिब के अधीन पड़ते गांव मुंडा के रहने वाले 2 सगे मासूम भाइयों की अचानक मौत से हर कोई सकते मे है। इस घटना के बाद इलाके मैं शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरदित्ता सिंह (8) और प्रिंसपाल सिंह (10) पुत्र बिकर सिंह गांव मुंडा खिलने से पहले ही मुरझा गए। मेहनत मजदूरी करने वाले पिता बिकर सिंह ने बताया कि बीती रात दोनों बेटे पेट में दर्द होने की शिकायत करने लग गए।
डॉक्टरों का कहना है कि मूलकों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
उन्हें पेट दर्द की गोली दी गई। इस दौरान जब दोनों दर्द से तड़पने लगे तो उन्हें तुरंत नजदीकी गांव में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल रैफर कर दिया गया। आज सुबह दोनों की मौत हो गई।